नई दिल्ली। बॉलीवुड में की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी कुछ समय पहली ही उन्होंने अपने पति विराट कोहली संग सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन दिनों अनुष्का पति विराट संग दुबई हैं। वह अपनी प्रेग्रेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले ही अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आ रही हैं। साथ उन्होंने अपनी तस्वीर को पोस्ट करते हुए मां बनने की फिलिंग को भी शेयर किया है।
अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो को शेयर किया है। जिसमें वह मुस्कुराती हुई अपने बेबी बंप की ओर देख रही हैं। उन्होंने तस्वीर को अपने फैंस संग शेयर करते हुए लिखा है कि जब आप एक और नई जिंदगी को जन्म देने जा रहे होते हैं तो उससे ज्यादा वास्तविक चीज़ और कुछ नहीं हो सकती है। जब यह आपके कंट्रोल में नहीं है तो वास्तव में और क्या है?। अनुष्का के इस पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। उनके चाहने वाले उनकी लिए और उनके आने वाले बच्चे के लिए कई शुभकामनाएं दे रहे हैं। तस्वीर में अनुष्का के चेहरे पर मां बनने की चमक आसानी से देखी जा सकती है।
बता दें जनवरी 2021 तक विराट और अनुष्का के घर में नन्हे मेहमान की एंट्री हो जाएगी। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान जब विराट ने बताया था कि जब उन्हें पता चला कि पिता बनने वाले हैं तो वह उनकी खुशी को कोई ठिकाना नहीं था। वह एक एहसास था। जिसे वह शब्दों में बिल्कुल बयां नहीं कर सकते हैं। 19 सितंबर से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत हो रही है। इस बार मैच यूएई में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट RCB की जीत के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं अनुष्का दुबई में अपनी प्रेग्रेंसी के हर पल को एंजाय कर रही हैं।