बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 को 12 मई 2021 को ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दी है। जिसमें वह दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, ***** जिस देश में मैया गंगा है वहां खून भी तिरंगा है” इस फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जावेरी है। उन्होंने बताया कि हम सत्यमेव जयते से करीब 10 गुना अधिक दमदार इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं। जिसमें भरपूर एक्शन, म्यूजिक और देशभक्ति देखने को मिलेगी। इसे रिलीज करने के लिए इससे खास मौका नहीं हो सकता है।
आपको बता दें कि फिल्म सत्यमेव जयते 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। इसलिए निर्माताओं ने अब सत्यमेव जयते का दूसरा भाग सत्यमेव जयते टू बनाने का फैसला लिया है। अभिनेता जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें वे मस्कुलर बॉडी में नजर आ रहे हैं।