मशहूर डांसर नोरा फतेही इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर में जज की भूमिका में नजर आ रही है। शो के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस नोरा फतेही को गलत तरीके से छूते हुए नजर आ रहे हैं। इस कारण सोशल मीडिया यूजर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि आपसे यह उम्मीद नहीं थी।
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 12 सितंबर को प्रसारित हुए इस शो का बताया जा रहा है। जिसमें वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ मेहमान बनकर आए थे। इसी दौरान जब शो के तीनो जज उन्हें थैंक्स कहने के लिए झुक रहे थे, तो टेरेंस ने नोरा को पीछे से बैक पोर्शन पर हाथ मार दिया था। हालांकि उस दौरान नोरा बिल्कुल नॉर्मल रही और उन्होंने कुछ रिएक्शन नहीं किया।
आपको बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के रूप में मलाइका अरोड़ा रहती। लेकिन उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी जगह पर नोरा फतेही को लिया गया। अब शो में जज के रूप में गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ में वह जज की भूमिका निभा रही है। वैसे तो नोरा को केवल 2 एपिसोड के लिए साइन किया गया था। लेकिन वह कोरोना नेगेटिव आने के बाद भी आराम कर रही है इस वजह से नोरा का कॉन्ट्रैक्ट कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डांसर नोरा फतेही के साथ गलत हरकत को देखते हुए यूजर्स का आक्रोश भड़क उठा। वह कह रहे हैं कि यह बालीवुड का असली चेहरा है, तो किसी ने कहा कि टेरेंस से ऐसी हरकत की उम्मीद नहीं थी, वहीं कुछ ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि जब उन्हें गलत तरीके से छुआ तो नोरा ने कोई रिएक्शन क्यों नहीं लिया। वहीं कुछ ने यह भी कहा कि टेरेंस ने उन्हें झुकने का इशारा करने के लिए शायद ऐसा किया होगा, लेकिन जो भी हो यह गलत था। एक यूजर ने लिखा, “पहले मैंने सोचा गलती से भी हो सकता है पर अगर गलती से आपका हाथ किसी को लगता है तो तुरंत प्रतिक्रिया में आप सॉरी कह देते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।”
#NoraFatehi Ass slapped by #TerranceLewis
What a nonsense never thought expected from him#SonyTv #BollywoodCleanup pic.twitter.com/iyECt1mI74— Nandini Idnani (@idnani_nandini) September 26, 2020
#NoraFatehi Ass slapped by #TerranceLewis
What a nonsense never thought expected from him#SonyTv #BollywoodCleanup pic.twitter.com/iyECt1mI74— Nandini Idnani (@idnani_nandini) September 26, 2020