मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो टीजर पिया रे रिलीज हो गया है। यह म्यूजिक वीडियो मात्र 1 मिनट 19 सेकंड का है। इसमें उनकी सुरीली आवाज फैंस को काफी पसंद आ रही है। आपको बता दें कि यह वही एक्ट्रेस है जिन्होंने मात्र 10 सेकंड के वीडियो क्लिप में अपनी आंखों के इशारों से लोगों को दीवाना बना दिया था।
प्रिया प्रकाश वरियर का पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो टीचर आउट हो गया है। जिसमें उनकी मखमली आवाज पर फैंस दीवाने हो गए हैं। इंटरनेट संसेशन प्रिया प्रकाश अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुपरस्टार बन गई थी। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। प्रिया प्रकाश फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है। हाल ही उनका पहला हिंदी म्यूजिक वीडियो टीजर पिया रे रिलीज हुआ हैं जो केवल 1 मिनट 19 सेकंड का है ।आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है जो 12 सितंबर को था।