नई दिल्ली | बॉलीवुड डायरेक्टर Kamaal R Khan आए दिन किसी ना किसी विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है वो अपने ट्वीट पर ज्यादातर बॉलीवुड स्टार को या राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों को निशाना बनाते हैं। सेलेब्स को लेकर उनके विवादित ट्वीट हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अनुराग कश्यप को भी आड़े हाथों लिया है।
कल यमराज के दर्शन हुए .. आज यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए । बोले – अभी तो और फ़िल्में बनानी हैं तुम्हें । तुम फ़िल्म नहीं बनाओगे और बेवक़ूफ़/भक्त उसका boycott नहीं करेंगे , तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गये मुझे। https://t.co/fHuZN6YQ5n
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) September 14, 2020
केआरके ने अपने एक ट्वीट्स में अनुराग कश्यप को मृत बताकर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए लिखा है कि – ‘आपकी आत्मा को शांति मिले अनुराग कश्यप। वह बहुत ही अच्छे कहानीकार थे। जिसे कभी नही भुलाया जा सकता था हम आपको हमेशा याद करेंगे सर। इसके साथ’ कमाल आर खान ने अनुराग कश्यप की एक तस्वीर भी भी शेयर की थी।
केआरके के ट्वीट को वायरल होते ही अनुराग ने काफी नाराजगी व्यक्त की और इसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया।
अनुराग का जवाब मिलते ही केआरके ने ट्विटर हैंडल से माफी मांगी, जिसमें उन्होंने लिखा, “हम माफी इस बात की चाहते हैं कि हमारे स्टाफ ने इतनी बड़ी गलती कर दी कि उन्होंने अनुराग कपूर को अनुराग कश्यप समझ लिया और उनके बारे में गलत न्यूज पोस्ट कर दी। अनुराग कपूर जी की आत्मा को शांति मिले।
बता दें कि अनुराग कश्यप और KRK के बीच झगड़ा काफी पुराना है अनुराग कश्यप और करन जौहर ने उन्हें अपनी फिल्मों के रिव्यू करने से रोका था। यहाम तक कि अनुराग कश्यप ने केआरके को अनइम्पोर्टेंट भी कहा था।